Edited By Urmila,Updated: 25 Jan, 2023 05:35 PM

इस संबंध में पुलिस को जानकारी देते हुए राजिंदर सिंह पुत्र रघवीर सिंह निवासी गांव भराज ने बताया।
भवानीगढ़ (विकास मित्तल) : बीती रात शादी में डी.जे. कार्यक्रम से लौटते समय सड़क किनारे खड़े 3 युवकों को ट्रैक्टर-ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध में ट्रैक्टर-ट्राली के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस को जानकारी देते हुए राजिंदर सिंह पुत्र रघवीर सिंह निवासी गांव भराज ने बताया कि वह टोल प्लाजा कालाझाड़ पर अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था, तभी रात अढ़ाई बजे गांव चन्नो नजदीक स्थित ट्रांसफार्मर फैक्टरी के नजदीक सड़क किनारे मोटरसाइकिल के पास खड़े 3 नौजवानों को उसके देखते-देखते अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने टक्कर मार दी।
घटना में उसके भाई जगदीप सिंह (22) उर्फ बुद्धु पुत्र रघवीर सिंह निवासी भराज की मौत हो गई, जबकि उसके साथी दलवीर सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह व गुरविंदर सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी गांव चन्नो गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने के चलते घायलों मेंसे एक को पी.जी.आई. चंडीगढ़ और दूसरे को पटियाला में दाखिल करवाया गया। घायलों का इलाज चल रहा है। राजिंदर सिंह ने बताया कि तीनों युवक विवाह समारोहों में डी.जे. साउंड लगाने का काम करते थे। गत देर रात भी वे प्रोग्राम लगाकर घर वापिस आ रहे थे। वहीं पुलिस ने घटना संबंधी अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ भवानीगढ़ थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here