Edited By Kamini,Updated: 13 Sep, 2023 01:32 PM

आमदपुर के गांव चौंमो से बड़ी शर्मनाक घटना सामने आई है। मिली खबर के अनुसार इस गांव में सरेआम गौ मांस बिक रहा है।
जालंधर : आमदपुर के गांव चौंमो से बड़ी शर्मनाक घटना सामने आई है। मिली खबर के अनुसार इस गांव में सरेआम गौ मांस बिक रहा है। बताया जा रहा है कि 500-500 रुपए में गाय का मांस बेच रहे हैं और लोगों इसे अपने घरों में बना भी रहे हैं। इस संबंधी जब आमदपुर गौशाला के कर्मी गांव की एक महिला से बातचीत की गई तो उसने बताया कि वह इसे कहां से लाते हैं लेकिन इस मामले में किसी का नाम बताने से मना कर दिया।
इस दौरान भड़के हुए गौशाला के कर्मियों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। उन्होंने बताया कि कैसे इस गांव में सरेआम गाय का मांस बिक रहा है। वहीं इस गांव के कई लोगों ने बताया कि वह यहां पर किराए पर रहते हैं उन्हें कुछ नहीं पता। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here