Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Jul, 2025 05:07 PM

गांव डेहलों स्थित ज्यूलर शॉप पर खरीददारी के बाहने आए दो युवक दुकान से सोने की चेन चोरी कर फरार हो गए। पता चलने पर दुकानदार ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद थाना डेहलों की पुलिस ने जांच की और आरोपियों की पहचान हो गई।
लुधियाना (राज): गांव डेहलों स्थित ज्यूलर शॉप पर खरीददारी के बाहने आए दो युवक दुकान से सोने की चेन चोरी कर फरार हो गए। पता चलने पर दुकानदार ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद थाना डेहलों की पुलिस ने जांच की और आरोपियों की पहचान हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ऋषि कुमार दुआ और प्रदीप सिंह है। जोकि खन्ना के मलोद के रहने वाले है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस शिकायत में रविंदर सिंह ने बताया कि वह मालेरकोटला का रहने वाला है। गांव डेहलों में उसकी ट्रैडी ज्यूलर्स के नाम से दुकान है। उसके पास दो युवक आए थे जोकि सोने की चेन खरदीना चाहते थे। उन्होंने आकर उसे सोने की चेन दिखाने के लिए कहा। इस पर उसने युवकों को सोने की चेन दिखानी शुरू कर दी, तो एक युवक ने उसे बातों में उलझा लिया। इसी बीच दुसरे युवक ने चेन चुरा ली और गले में डाल ली। इसके बाद बिना कुछ खरीददारी करके फरार हो गए। उसे शक हुआ तो उसने देखा चेन गायब थी। जब सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि दोनों आरोपियों ने ही उसकी चेन चुराई है। आरोपियों की पहचान ऋषी कुमार और प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।