पंजाब के लोगों से खास अपील, बिक रहा है आस-पास Drugs तो तुरंत इस नंबर पर करें Call

Edited By Vatika,Updated: 23 Jul, 2025 05:31 PM

a special appeal to people from punjab

मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के

बठिंडा (विजय वर्मा): मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के तहत जिला पुलिस प्रमुख मैडम अमनीत कोंडल के निर्देशों पर आज बठिंडा में बड़ी कार्रवाई की गई। सिविल व पुलिस प्रशासन ने धोबियाणा बस्ती स्थित नशा तस्करों के अवैध निर्माण को ढहाते हुए 2 इमारतों को जमींदोज कर दिया।

एसपी सिटी श्री नरिंदर सिंह ने जानकारी दी कि नीतू पत्नी बलवीर सिंह, निवासी करण कबाड़िये वाली गली, धोबियाणा बस्ती बठिंडा और रमेश साहनी उर्फ रैम्बो पुत्र मजनूं साहनी, निवासी गली नंबर 01, ब्लॉक नंबर 43, बेअंत सिंह नगर, बठिंडा द्वारा इन इमारतों का निर्माण अवैध तरीके से किया गया था। इस संबंध में सक्षम प्राधिकारी डिप्टी कमिश्नर-कम-मैजिस्ट्रेट द्वारा कार्रवाई के आदेश जारी किए गए थे। कई नोटिस देने के बावजूद कब्जाधारियों ने जगह खाली नहीं की, जिसके बाद बुलडोजर चलाकर इमारतों को ध्वस्त किया गया।

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नशा तस्करी और अन्य गंभीर अपराधों के तहत 16 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने आगे कहा कि 1 मार्च 2025 से अब तक पुलिस ने 821 मुकदमे दर्ज कर 1276 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 37 बड़े नशा तस्कर शामिल हैं। वर्ष 2023 से अब तक लगभग 10 करोड़ 5 लाख रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज की गई है। इस मौके पर पुलिस ने आम जनता से अपील की कि नशों की इस बुराई को समाप्त करने में प्रशासन का सहयोग दें। यदि किसी क्षेत्र में नशे का अवैध धंधा होता दिखे, तो पंजाब सरकार की एंटी-ड्रग हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 या बठिंडा पुलिस की एंटी-ड्रग हेल्पलाइन 91155-02252 पर सूचना दें। जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!