Edited By Kalash,Updated: 20 May, 2024 10:28 AM
![shameful act of cousin brother](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/17_51_233657146rape-ll.jpg)
शहर में मौसी के नाबालिग बेटे (भाई) की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने नाबालिग बहन से दुष्कर्म किया।
लुधियाना : शहर में मौसी के नाबालिग बेटे (भाई) की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने नाबालिग बहन से दुष्कर्म किया। आरोपी को जमालपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बच्ची को बेसुध हालत में देख परिवार के लोग दंग रह गए। उसने अपने माता-पिता को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थाना जमालपुर पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
नानी के पास रहते हैं दोनों बच्चे
पीड़ित बच्ची की नानी ने पुलिस को बताया कि उनकी दोहती और दोहता उनके घर पर ही रहते हैं। उनका दोहता उसे घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में ले गया। वहां उसने उससे रेप किया। बच्ची जब कमरे से नीचे आई तो उसके कपड़े गंदे थे। गुमसुम हालत में बच्ची ने उन्हें बताया कि उसकी मौसी के बेटे ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह भाग गया। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here