हैरान कर देगी शातिर पति-पत्नी की गंदी करतूत, पहले घर बुलाया लड़का फिर...

Edited By Kalash,Updated: 25 May, 2024 01:09 PM

husband wife shameful act

बस्सी पठाना पुलिस ने डरा धमका कर नग्न तस्वीरें खींच कर ब्लैकमेल करने के मामले में 4 लोगों पर मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया है।

बस्सी पठाना : बस्सी पठाना पुलिस ने डरा धमका कर नग्न तस्वीरें खींच कर ब्लैकमेल करने के मामले में 4 लोगों पर मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी देते एस.एच.ओ. नरपिन्दर पाल सिंह ने बताया कि उनके पास कृष्ण चंद ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह नौगावां में कपड़े की दुकान करता है, जहां संदीप कौर नामक लड़की आई और उसके पास से 20 हजार का कपड़ा ले गई और 5 हजार देकर उधार कर गई। फिर उसने फोन करके मुझे अपने घर पैसे लेने के लिए बुला लिया, जब कृष्ण चंद वहां पहुंचा तो उक्त लड़की के पति और तीन अन्य व्यक्तियों ने उसको डरा धमका कर उसकी नग्न तस्वीरें खींच ली और फिर ब्लैकमेल करके 2 लाख रुपए की डिमांड की।

जब इस सम्बन्धित पुलिस को सूचित किया गया तो पुलिस ने संदीप कौर, सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया और दोनों से पूछताछ पर गुरिन्दर सिंह उर्फ गुरी पुत्र अजैब सिंह निवासी गांव बडवाला, रोजी पत्नी गुरिन्दर सिंह निवासी गांव बडवाला को मुकद्दमा उक्त में नामजद करके संदीप कौर के पास से 5 सूट, सुरजीत सिंह के पास से एक फोन, एक दातर लोहा बरामद किया गया। एस.एच.ओ नरपिन्दर सिंह ने बताया कि इस गिरोह से और भी खुलासे होने की संभावना है, जिनको अदालत में पेश करके चार दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!