Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Feb, 2022 03:26 PM

दुष्कर्म और हत्या के केस में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को फरलो पर जेल से रिहा किया जाने के फैसले पर एस.जी.पी.सी. ने ऐतराज जताया है।
अमृतसर : दुष्कर्म और हत्या के केस में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को फरलो पर जेल से रिहा किया जाने के फैसले पर एस.जी.पी.सी. ने ऐतराज जताया है। एस.जी.पी.सी. ने राम रहीम की इस रिहाई पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। एस.जी.पी.सी. ने इसके लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि चुनावों से मात्र 13 दिन पहले पंजाब के भाईचारे को नुक्सान पहुंचाने वाला फैसला लिया गया है, जोकि बिल्कुल गलत है। एस.जी.पी.सी. ने केंद्र व हरियाणा सरकार से तुरन्त फैसला वापस लेने की मांग की है। वहीं हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा है कि राम रहीम हरियाणा में कहीं भी आ-जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले फरलो मिलना एक संयोग है।
जिक्रयोग्य है कि पंजाब के 23 जिलों में 300 बड़े डेरे हैं, जिनका सीधा दखल राज्य की राजनीति में है। ये डेरे पंजाब के माझा, मालवा और दोआबा क्षेत्र में हैं। गुरमीत राम रहीम की रिहाई के मद्देनजर सुनारिया जेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सिरसा डेरा के प्रमुख राम रहीम का 21 दिन की फर्लो (छुट्टी) का आवेदन हरियाणा जेल विभाग मंजूर कर चुका है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here