बठिंडा में सनसनी: झील किनारे खड़ी मिली Thar, बैंक कर्मचारी लापता

Edited By VANSH Sharma,Updated: 28 Mar, 2026 09:32 PM

sensation in bathinda thar suv found parked by lakeside bank employee missing

बठिंडा में शनिवार को एक रहस्यमयी मामला सामने आया, जहां सहकारी बैंक का 30 वर्षीय कर्मचारी अचानक लापता हो गया।

बठिंडा (विजय वर्मा): बठिंडा में शनिवार को एक रहस्यमयी मामला सामने आया, जहां सहकारी बैंक का 30 वर्षीय कर्मचारी अचानक लापता हो गया। युवक की थार गाड़ी थर्मल झील नंबर 2 और 3 के बीच सड़क पर लावारिस हालत में खड़ी मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, लापता युवक की पहचान संगत मंडी के गांव भगवानगढ़ पुखावाली निवासी बिक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है। वह लुधियाना में सहकारी बैंक में नौकरी करता था। गाड़ी झील के पास मिलने के बाद युवक के झील में कूदने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना संगत पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ व सहारा जनसेवा की टीमों के साथ झील में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। गोताखोरों ने कई घंटों तक झील में तलाश की, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

PunjabKesari

सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि बिक्रमजीत सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था और पहले भी बिना बताए घर से चला जाता था। फिलहाल उसकी शादी नहीं हुई है।

थाना संगत के एडिशनल एसएचओ एएसआई बाबू लाल ने बताया कि लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। झील के पास गाड़ी मिलने के बाद मामले की गंभीरता बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस और राहत टीमें झील में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं और हर पहलू से जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!