कड़ाके की ठंड के बीच बदल गया स्कूलों का समय, जानें नई Timing

Edited By Vatika,Updated: 08 Jan, 2025 04:14 PM

school timing change

बाकी बच्चों के लिए समय बदल दिया गया है।

चंडीगढ़: ठंड के मौसम को देखते हुए चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। विभाग ने सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय बदल दिया है। आज से अध्यापकों और स्टाफ का समय सुबह 8:45 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक रहेगा।

साथ ही बच्चों के लिए समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं से लोग परेशान हैं। दिन में कंपकंपी और रात में कोहरा मुसीबत बन रहा है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने भी छुट्टियां बढ़ा दी हैं।

सरकारी, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में प्री-नर्सरी से लेकर 8वीं कक्षा तक की छुट्टियां 11 जनवरी तक रहेंगी। 12 जनवरी को रविवार है। इसलिए स्कूल 13 जनवरी को खुलेंगे। इस बारे में स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ का कहना है कि मौसम को देखते हुए प्री-स्कूल से लेकर 8वीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। बाकी बच्चों के लिए समय बदल दिया गया है।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!