मगनरेगा में 2.59 करोड़ का घोटाला, 5 कर्मचारी बर्खास्त करने के आदेश

Edited By swetha,Updated: 14 Nov, 2019 01:09 PM

scam in manrega

जांच में इनका नाम आया सामने

चंडीगढ़(भुल्लर): पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मगनरेगा) को लागू करने में 2 करोड़ 59 लाख रुपए के करीब रकम का घोटाला करने वाले फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब और फिरोजपुर जिले से संबंधित 5 अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त करने व इस मामले में पहले ही इस्तीफा दे गए ब्लॉक फरीदकोट के सहायक प्रोजैक्ट अधिकारी यादविंद्र सिंह के विरुद्ध पुलिस केस दर्ज करवाने के आदेश दिए गए हैं। बाजवा ने आदेश दिए कि पंजाब के हर ब्लॉक में इस स्कीम को लागू किए जाने की तुरंत पड़ताल करवाई जाए।  

जांच में इनका नाम आया सामने

  •  ब्लॉक फरीदकोट के सहायक प्रोजैक्ट अधिकारी यादविंद्र सिंह।
  • ब्लॉक गिद्दड़बाहा के सहायक प्रोजैक्ट अधिकारी हरप्रीत सिंह।
  •  ब्लॉक गुरुहरसहाय के सहायक प्रोजैक्ट अधिकारी दिलीप कुमार।
  •  ब्लॉक फिरोजपुर के सहायक प्रोजैक्ट अधिकारी रजनी शर्मा और मीना शर्मा।
  •  ब्लॉक घल्ल खुर्द के सहायक प्रोजैक्ट अधिकारी चरनजीत सिंह।

गबन केस की जांच सी.वी.सी. से करवाई जाए : अकाली दल
शिरोमणि अकाली दल ने आज मांग की है कि करोड़ों रुपए के मनरेगा घोटाला केस की जांच केंद्रीय विजीलैंस कमीशन (सी.वी.सी.) को सौंपी जाए। इसके साथ ही पार्टी ने कांग्रेस सरकार पर सिर्फ निम्न स्तर के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करके इस मामले में सीधे तौर पर शामिल अपने क्षेत्रीय नेताओं तथा विधायकों को बचाने का आरोप लगाया है। पंजाब के ग्रामीण विकास मंत्री तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा द्वारा मनरेगा घोटाला केस संबंधी की कार्रवाई के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए अकाली दल के प्रवक्ता परमबंस सिंह रोमाणा ने इसे देर से की गई मामूली कार्रवाई करार दिया। अकाली नेता ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने अधिकारियों की मिलीभगत से गरीब किसानों तथा मजदूरों के लिए आए मनरेगा फंडों में घोटाला किया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!