अमेरिका में मारे गए कपूरथला के सिख अधिकारी संदीप का अंतिम संस्कार बुधवार को

Edited By Sunita sarangal,Updated: 29 Sep, 2019 11:34 AM

sandeep went to america with dreams of family upbringing

गांव में शोक की लहर, मुख्यमंत्री कैप्टन, सुखबीर बादल, राणा गुरजीत सिंह, बीबी जागीर व अन्य ने किया दुख व्यक्त

कपूरथला/सुभानपुर(महाजन/सतनाम): जिला कपूरथला से संबंधित गांव धालीवाल बेट ढिलवां का नौजवान अमेरिका के टैक्सास में हैरीसल काऊंटी शहर में कां करता था। ड्यूटी दौरान कार सवारों द्वारा पीठ में गोली मारने पर मृत्यु हो जाने कारण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। 
PunjabKesari,sandeep went to america with dreams of family upbringing
जानकारी अनुसार संदीप सिंह के ताया करतार सिंह ने बताया कि वह 25 वर्ष पहले अमेरिका में अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए गया था। वहीं कड़ी मेहनत करने से अमेरिका में 10 वर्ष पहले पुलिस में भर्ती हुआ था व शानदार सेवाएं देने के कारण उसे मैडल भी मिले थे। उन्होंने बताया कि संदीप सिंह ने वहीं विवाह करवाया व उसकी 2 बेटियों व एक बेटा था। संदीप सिंह ने खुद सैटल होने के बाद अपने परिवार को अमेरिका में सैटल किया। करतार सिंह ने बताया कि संदीप सिंह अपने परिवार का हरमन प्यारा था, उसकी मृत्यु की खबर सुनकर पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं इस घटना से सिख भाईचारे के अतिरिक्त अमेरिका में लोग दुखी हैं।
PunjabKesari, Sandeep went to America with dreams of family upbringing
वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह व पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह ने कहा कि संदीप सिंह हमारे पंजाब का गौरव था। अमेरिका में बतौर पुलिस में उच्च पद पर सेवा निभा रहा था। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत दुख हुआ था। संदीप सिंह धालीवाल ने पूरी सिख कौम का चहेता बनकर प्यार व सत्कार हासिल किया। शिरोमणि अकाली दल परिवार के साथ खड़ा है व कातिल को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए।कपूरथला विधायक राणा गुरजीत सिंह, स्त्री अकाली दल पंजाब की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने भी दुखी परिवार के साथ दुख सांझा किया है व परिवार को भगवान की मर्जी मानने के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!