अकाली पार्टी संकट से ध्यान भटकाने के लिए दे रहे सिलेबस मुद्दे को तूल

Edited By Vaneet,Updated: 05 Nov, 2018 09:14 PM

sacklebas issue to distract attention from akali party crisis

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा है कि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल अकाली दल में अंतर्कलह से लोगों को ध्यान भटकाने के लिए इतिहास की किता...

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा है कि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल अकाली दल में अंतर्कलह से लोगों को ध्यान भटकाने के लिए इतिहास की किताब के मुद्दे को बेवजह तूल देकर कानून व्यवस्था की समस्या पैदा कर रहे हैं। 

कैप्टन सिंह ने आज यहां कहा कि सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि सिलेबस से छेड़छाड़ मुद्दे पर गठित विशेषज्ञ ग्रुप इस पर अपनी राय न दे तब तक पुरानी किताब ही पढ़ाई जाएगी। संतुष्टि के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। सरकार के आश्वासन के बावजूद अकाली इस मामले पर बवाल खड़ा करके लोगों का ध्यान अपनी खामियों से भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। वे राज्य में हिंसा को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बादल पार्टी में चल रहे आंतरिक संकट से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले यह संकट अकाली दल के लिए नुकसानदेह साबित होगा। सुखबीर एंड कंपनी इस अहम मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। कैप्टन सिंह ने छात्रों से आग्रह किया कि वे अकाली प्रापेगंडा से गुमराह न हों और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!