लुधियाना में दिन-दिहाड़े लुटेरों ने आंखों में मिर्ची डाल लूटा कारोबारी, 2 लाख रुपए ले हुए फ़रार

Edited By Vatika,Updated: 23 Jun, 2021 03:44 PM

robbery in ludhiana

लुधियाना में मिलर गंज के इंडस्ट्रियल इस्टेट इलाके में उस समय पर दहशत फैल ग

लुधियाना: लुधियाना में मिलर गंज के इंडस्ट्रियल इस्टेट इलाके में उस समय पर दहशत फैल गई, जब दिन-दिहाड़े लुटेरे एक कारोबारी की आंखों में मिर्चों डाल कर उससे 2 लाख रुपए की नकदी लूटकर फ़रार हो गए। 

घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित कारोबारी जतिन्दर नागपाल निवासी बसंत एवेन्यू ने बताया कि रोजाना की तरह जैसे ही वह अपनी दुकान खोलने जा रहे थे तो मोटरसाइकिल पर आए लुटेरों ने उसकी आंखों में मिर्ची डाल दीं और जान से मारने की धमकियां देते हुए उससे नकदी वाला थैला छीन कर फ़रार हो गए। 

इस घटना का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की तरफ से इलाके में लगे सी. सी. टी. वी. कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है जिससे इस घटना के दोषियों को पकड़ा जा सके। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!