Jalandhar: घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से लूट, इलाके में दहशत का मौहाल

Edited By Kamini,Updated: 14 Jan, 2026 06:56 PM

robbery in jalandhar

शहर के लाजपत नगर इलाके में एक बुज़ुर्ग महिला को निशाना बनाकर लूट की वारदात सामने आई है।

जालंधर (पंकज/कुंदन): शहर के पॉश इलाके लाजपत नगर इलाके में एक बुज़ुर्ग महिला को निशाना बनाकर लूट की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि 3 अज्ञात युवक घर में घुस आए और महिला के हाथों में पहने सोने के कड़े तथा कानों की बालियां उतारकर मौके से फरार हो गए। घटना के समय बुज़ुर्ग महिला घर में अकेली थीं। परिवार वालों के अनुसार, ऊपर के कमरों में कुछ युवतियां किराए पर रहती हैं, जबकि महिला की बेटी उस वक्त घर से बाहर गई हुई थी। आरोपियों ने घर में महिला को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!