हथियारों के बल पर फाइनांस कंपनी के कर्मचारी को लूटा, लुटेरे CCTV में कैद

Edited By Vatika,Updated: 02 Dec, 2019 06:18 PM

robbery in firozpur

मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति तेजधार हथियारों के बल पर फाइनांस कंपनी के कर्मचारी से 1 लाख से ऊपर की राशि लूट कर फ़रार हो गए।

मक्खू: मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति तेजधार हथियारों के बल पर फाइनांस कंपनी के कर्मचारी से 1 लाख से ऊपर की राशि लूट कर फ़रार हो गए। पीड़ित रजिन्दर सिंह पुत्र मुरारी लाल निवासी आगरा (उतर प्रदेश) ने बताया कि वह भारत फाइनांस एक्सक्लूसिव लिमटिड कंपनी ज़ीरा के लिए अलग -अलग गांवों में से उगाही का काम करता है। 

जब वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर फाइनांस की किश्तें इकट्ठे करके जल्ला चौंकी के पास पहुंचा तो लाल रंग की होंडा डीलक्स बिना नंबर मोटरसाइकिव पर 3 हथियारबंद नौजवानों जिन्होंने मुंह ढक रखे थे, उसे घेर कर कैश बैग छीन लिया। रजिन्दर ने बताया कि लुटेरे 1 लाख से ऊपर नकदी छीनकर रसूलपुर फाटक की तरफ फ़रार हो गए। ख़बर लिखे जाने तक पुलिस की तरफ से लुटेरों की तालाश की जा रही थी, लुटेरो की फोटो सी. टी. टी. वी. कैमरे में कैद हो गई है जिससे उनकी पहचान की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!