जालंधर में GT Road पर सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराया कैंटर, चालक गंभीर घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Aug, 2026 08:12 PM

road accident on gt road in jalandhar

जालंधर के फिल्लौर में तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चूरे से भरा कैंटर अचानक सामने से आए एक तेज रफ्तार वाहन की कट की चपेट में आ गया। टक्कर से बचने की कोशिश में कैंटर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन डिवाइडर से जा टकराया।

जालंधर : जालंधर के फिल्लौर में तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चूरे से भरा कैंटर अचानक सामने से आए एक तेज रफ्तार वाहन की कट की चपेट में आ गया। टक्कर से बचने की कोशिश में कैंटर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन डिवाइडर से जा टकराया। हादसा करीब पौने 3 बजे GT रोड पर गोराया-फिल्लौर मार्ग स्थित वैष्णों ढाबे के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कैंटर चालक अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे गलत तरीके से कट मार दिया।

अचानक सामने आए वाहन से बचने के प्रयास में कैंटर चालक ने नियंत्रण खो दिया। कैंटर सीधे सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने घायल कैंटर चालक को संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के बाद फरार हुए वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!