दरगाह पर सेवा करने गई छात्रा से बुजुर्ग सेवादार ने पार की शर्म की सारी हदें..

Edited By Vatika,Updated: 31 Mar, 2021 09:33 AM

rape with student by old man

दरगाह पर सेवा करने गई एक छात्रा से बुजुर्ग सेवादार ने दुष्कर्म कर डाला।

खन्ना: दरगाह पर सेवा करने गई एक छात्रा से बुजुर्ग सेवादार ने दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी ज्ञान चंद निवासी बहिलोलपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
छात्रा के अनुसार उनके घर के पास ही दरगाह है जहां वह सेवा करने जाती है। दरगाह पर बुजुर्ग सेवादार सेवा करने वालों को 10-10 रुपए प्रसाद के रूप में देता है।

बीते दिन जब उसने सेवा करने के बाद सेवादार से प्रसाद मांगा तो आरोपी ने उसे कहा कि उसके ताया के जाने के बाद उसे प्रसाद देगा।  ताया के जाने के बाद आरोपी उसे कमरे में ले गया और उसके कपड़े उतार कर दुष्कर्म किया। इसी बीच उसकी मां वहां आई तो उसने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। आरोपी ने शोर मचाने पर उसे परिवार समेत गांव से भगाने की धमकी दी। घटना के बाद छात्रा को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर राजेश ठाकुर ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!