जीजा ने अपने साले को बांधकर उसकी गर्भवती पत्नी से पार की शर्म की सारी हदें

Edited By Vatika,Updated: 02 Apr, 2021 11:28 AM

rape with pregnant women by jija

निकटवर्ती एक गांव में जीजे ने अपने साले को बांधकर उसके सामने 4 महीने की गर्भवती उसकी पत्नी से दुष्कर्म कर डाला।

बटाला (बेरी, साहिल) : निकटवर्ती एक गांव में जीजे ने अपने साले को बांधकर उसके सामने 4 महीने की गर्भवती उसकी पत्नी से दुष्कर्म कर डाला।  सिविल अस्पताल में उपचाराधीन प्रदीप सिंह ने बताया कि उसकी बहन की शादी 2002 में गुरमीत सिंह पुत्र जोगा सिंह हाल निवासी अड्डा झब्बाल के साथ हुई थी। उसने बताया कि 2015 से उसकी बहन का अपने पति गुरमीत सिंह के साथ झगड़ा चल रहा था। विगत 3 महीने से वह हमारे पास रह रही थी।

उसके जीजा ने उसकी बहन की फोटो सोशल साइट के अश्लील ग्रुप में डाल उसका नंबर भी दे दिया, जिस कारण उन्होंने पुलिस के पास उसकी शिकायत की थी। इसी रंजिश के अंतर्गत बीती रात करीब 1 बजे गुरमीत सिंह अपने 2 अज्ञात साथियों को साथ लेकर दीवार फांदकर उनके घर में आ घुसा और उस पर तेजधार हथियारों से हमला करके  उसे घायल कर दिया। बाद में उसे बांधकर उसके सामने उसकी 4 महीने की गर्भवती पत्नी से दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो खींची। उक्त मामले संबंधी जब थाना घनिए-के-बांगर के एस.एच.ओ. अमोलकदीप सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस ने पीड़िता के बयान कलमबद्ध करके आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!