Edited By Sunita sarangal,Updated: 07 Jan, 2021 03:34 PM
शहर के साथ लगते एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार एक......
रूपनगर(विजय): शहर के साथ लगते एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार एक युवक गांव की ही एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करता रहा। जब नाबालिग लड़की के गर्भवती होने का पता चला तो उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
इस संबंधी सिटी पुलिस थाना रूपनगर के एस.एच.ओ. सुनील कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान लेकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं तथा उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी युवक की पहचान सतपाल पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ धारा-376 व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि लॉकडाऊन के दौरान पीड़िता के साथ दुष्कर्म होने की बात जांच में सामने आ रही है।