शादी का वादा कर घर से लड़की को भगाया, हवस मिटाने के बाद मार दी ठोकर

Edited By Sunita sarangal,Updated: 13 Sep, 2020 01:04 PM

rape with girl in name of marriage

राज कुमार के पिता काफी समय पहले घर से चले गए थे, जिस कारण इनका परिवार हमारे गांव में ही रहता था। लड़की ने बताया कि वह दोनों एक-दूसरे........

डेराबस्सी(अनिल): डेराबस्सी के नजदीकी गांव की एक लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने राज कुमार निवासी गांव लिहारसा, जिला अम्बाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित लड़की ने बताया कि आरोपी राज कुमार के ननिहाल गांव में हैं।

राज कुमार के पिता काफी समय पहले घर से चले गए थे, जिस कारण इनका परिवार हमारे गांव में ही रहता था। लड़की ने बताया कि वह दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे, जिस कारण वह 31 अगस्त को शाम 6 बजे अपने घर से भाग गए। उन्होंने अम्बाला पहुंच कर एक होटल में कमरा ले लिया। आरोपी ने उस रात लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने शादी करवाने का वादा किया। इसके बाद राज उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। 9 सितम्बर को अमृतसर से ट्रेन लेकर वे अम्बाला पहुंच गए। अम्बाला आकर राज कुमार कहने लगा कि अब उसके पास पैसे नहीं हैं और वह उसे खुश नहीं रख सकता, इसलिए वह अपने घर वापस चली जाए।

पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया कि उक्त नौजवान ने उसकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया है। पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर आरोपी राज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!