सगी बहन से कई साल करता रहा दुष्कर्म, अब मलेशिया जा कर राज न खोलने की दे रहा है धमकी

Edited By Vatika,Updated: 27 May, 2020 10:37 AM

rape case

थाना सदर के अधीन पड़ते तस्बा जमशेर में 25 साल के एक युवक द्वारा अपनी ही नाबालिग सगी बहन के साथ कई साल तक शारीरिक संबंध बनाए जाने का मामला सामने आया है

जालंधर (महेश): थाना सदर के अधीन पड़ते तस्बा जमशेर में 25 साल के एक युवक द्वारा अपनी ही नाबालिग सगी बहन के साथ कई साल तक शारीरिक संबंध बनाए जाने का मामला सामने आया है, जिसने बहन-भाई के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। इतना ही नहीं इस मामले से पूरे जमशेर कस्बे में हलचल मच गई है।

इस मामले को लेकर थाना सदर की पुलिस ने दो साल पहले मलेशिया भाग गए आरोपी युवक के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 376 व 506 के अलावा पोस्को एक्ट के तहत 156 नं. एफ.आई. आर. दर्ज कर ली गई है। एक महिला वकील के संपर्क में आने पर साढे 16 साल की नाबालिग पीड़िता द्वारा उक्त खुलासा किया गया है। पीड़िता के मुताबिक वह तब 9 साल की थी, जबसे उसका भाई उससे शरीरिक संबंध बनाने लग पड़ा था। पहले तो वह बचपन में थी, जिसके चलते उसे इस संबंध में कुछ पता ही नहीं था और जैसे-जैसे उसकी आयु बढ़ती गई तो उसे पता चलने लगा कि उसका भाई उसके साथ गलत काम कर रहा है।

उसके बताने के मुताबिक जब उसके मां-बाप तथा एक बड़ा भाई घर से दूर हवेली चले जाते थे, तब उसका भाई उसे घर में अकेली पाकर हवस का शिकार बनाने लग पड़ता था।  पीड़िता ने बताया कि 2 साल पहले उसका भाई मलेशिया चला गया था और वहां से भी उसे फोन पर धमकाता था कि अगर उसने किसी को कुछ भी बताया तो इसको जान से मार देगा। इसी डर से वह किसी से बात नहीं कर रही थी। आद अगर वह अपने ही कस्बे की महिला वकील के संपर्क में ना आती तो यह मामला दबा ही रह जाना था।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!