Edited By Vatika,Updated: 12 May, 2021 02:16 PM

बठिंडा में पंजाब पुलिस के थानेदार की शर्मनाक करतूत सामने आई है
बठिंडा: बठिंडा में पंजाब पुलिस के थानेदार की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहा थानेदार को एक विधवा महिला के साथ बलात्कार करते हुए गांव वासियों ने रंगे हाथों काबू कर लिया। जानकारी के अनुसार उक्त थानेदार कुलविन्दर सिंह विधवा महिला के पुत्र पर दर्ज मामले को रद्द करवाने के लिए ब्लैकमेल करके उक्त महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। इस दौरान परिजनों और गांव वासियें की तरफ से रेप करते हुए एस.आई. की वीडियो भी बनाई गई, जिसमें वह आपत्तिजनक नज़र आ रहा है और वीडियो में अपनी गलती भी मान रहा है।
घटना बठिंडा जिले के गांव बाठ की है, जहां एक विधवा के साथ रेप कर रहे सी.आई.ए. स्टाफ के ए. एस. आई. को लोगों ने रंगे हाथों काबू कर नथाना पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके बेटे के खिलाफ पुलिस ने नशा तस्करी का झूठा केस दर्ज किया था। उक्त ए.एस. आई. उसके बेटे को बचाने के लिए लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा था। दो दिन पहले ए. एस. आई. ने उसे आदेश अस्पताल नज़दीक बुलाकर उसके साथ कार में रेप किया। इसके बाद वह उसके घर आने की ज़िद्द करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिवार और गांव के लोगों को दास्तां सुनाई, जिसके बाद गांव वासियों ने फ़ैसला किया कि उक्त ए.एस. आई. को रंगे हाथों पकड़ा जाए क्योंकि यदि वह पुलिस को शिकायत देंगे तो उन की कोई सुनवाई नहीं होगी। जिसके के बाद सभी ने योजनाबद्ध तरीके से ए.एस. आई. को पकड़ लिया।
ए. एस. आई. ने मंगलवार को उक्त महिला को फ़ोन करके रात के समय घर आने की बात कही। मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे ए.एस.आई उसके घर पहुंचा और उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम देने लगा। पहले से ही योजना बना कर छिपे बैठे पारिवारिक सदस्यों और गांववासियों ने ए.एस. आई. को बलात्कार करने की कोशिश करते मौके पर ही पकड़ लिया। उधर थाना नथाना ए.एस. आई. हरबंस सिंह के नेतृत्व तले पुलिस पार्टी ने ए.एस. आई. कुलविन्दर सिंह को हिरासत में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here