भाई की फोटो पर राखी बांधती है यह बहन, सीमा पर हो गया था शहीद

Edited By Vatika,Updated: 15 Aug, 2019 01:48 PM

raksha bandhan celebration

देश भर में स्वतंत्रता दिवस और राखी का त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है।

गुरदासपुरः देश भर में स्वतंत्रता दिवस और राखी का त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। भाई की कलाई पर बहनें राखी बांध रही हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन दे रहे हैं। पंजाब के गुरदासपुर में एक बहन ऐसी भी है जो अपने भाई की शहादत के बाद हर साल उनकी फोटो पर राखी बांधती हैं। 

PunjabKesari

दरअसल, गुरदासपुर के मोहल्ला संत नगर के रहने वाले शहीद लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह, जो कि 2011 को भारतीय सीमा में घुसपैठ करने वाले 12 आतंकवादियों को मार देश के लिए कुर्बान हो गए थे। आज राखी के इस पवित्र त्योहार पर शहीद की बहन नवजोत कौर ने अपने भाई की फोटो को राखी बांध कर इस त्योहार को मनाया। इसके साथ ही बहन ने भारत सरकार से अपील की कि कुछ इस तरह के कानून बनाए तांकि जवानों की शहादत रुक सकें। 

PunjabKesari
मीडिया से बातचीत करते हुए शहीद की बहन नवजोत कौर ने बताया कि उसका भाई नवदीप सिंह राखी से कुछ दिन पहले 20 अगस्त 2011 को जम्मू कश्मीर के गोरेज सैक्टर में आतंकवादियों के साथ मुकाबला करते हुए शहीद हो गया था। 
PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!