पंजाब की बसें इंदिरा गांधी हवाई अड्डे तक चलाने के मुद्दे को लेकर रजिया मिलेंगी केजरीवाल से

Edited By Mohit,Updated: 27 Nov, 2019 09:54 PM

rajiya to meet kejriwal

पंजाब की परिवहन मंत्री रजिया सुल्ताना ने कहा है कि वह जल्द दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के साथ मुलाकात कर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पंजाब रोडवेज की बसें चलाने का मामला उठाएंगी।

चंडीगढ़ः पंजाब की परिवहन मंत्री रजिया सुल्ताना ने कहा है कि वह जल्द दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के साथ मुलाकात कर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पंजाब रोडवेज की बसें चलाने का मामला उठाएंगी। उन्होंने आज यहां एक बयान में कहा कि पंजाब की बसों को प्राईवेट बस ऑपरेटरों के दबाव में मंजूरी नहीं दी गई थी। इसके साथ ही पनबस के मौजूदा बेड़े में नयी बसें शामिल करने का प्रस्ताव विचाराधीन है और वित्त विभाग से इस सम्बन्धी मंजूरी मिलने के साथ ही नयी बसें खरीद ली जाएंगी। 

उन्होंने पंजाब रोडवेज कर्मचारी यूनियन की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी। कर्मचारी यूनियन ने मुद्दा उठाया कि पंजाब रोडवेज की बसों का प्रवेश दिल्ली में आई.एस.बी.टी तक ही है और प्राईवेट बस ऑपरेटरों के संकुचित हितों के दबाव में पंजाब की बसें इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक चलाने की अनुमति नहीं दी गई थी। दिल्ली सरकार के इस फैसले से पंजाब रोडवेज के राजस्व पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है क्योंकि हर-रोज सैंकड़ों अंतरराष्ट्रीय यात्री प्राईवेट बसों के जरिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक जाते हैं। 

सुल्ताना ने कहा कि वह पहले भी दिल्ली के मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुकी हैं जिसका कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि वह केजरीवाल को मिलने के लिए निजी तौर पर दिल्ली जाएंगी और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पंजाब रोडवेज की बसें चलाने की मांग सम्बन्धी मंजूरी के लिए उन पर दबाव डालेंगे। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के साथ ही पंजाब रोडवेज के मौजूदा बेड़े में शामिल करने के लिए नई बसों की खरीद की जाएगी। मंत्री ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल की इस मांग को भी मंजूर किया कि पनबस की बस कर्ज मुक्त होने के साथ ही उसे पंजाब रोडवेज के फ्लीट में शामिल कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!