राजीव चौधरी को उत्तर रेलवे के जी.एम. का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 04 Feb, 2020 09:12 AM

rajiv chaudhary new gm of northern railway

उत्तर रेलवे के जी.एम. टी.पी. सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद उत्तर-मध्य रेलवे के जी.एम. राजीव चौधरी को उत्तर रेलवे के जी.एम. का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

जालंधर(गुलशन): उत्तर रेलवे के जी.एम. टी.पी. सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद उत्तर-मध्य रेलवे के जी.एम. राजीव चौधरी को उत्तर रेलवे के जी.एम. का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद चौधरी ने एक बैठक करके संरक्षा और समय पालनबद्धता की समीक्षा की।       

राजीव चौधरी भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा के वर्ष 1981 बैच के अधिकारी हैं। उनके पास परिचालन एवं अनुरक्षण, नियोजन, डिजाइनों पर कार्य करने, रेलवे/मैट्रो में बड़े स्तर की सिविल इंजीनियरिंग परियोजनाओं के अनुरक्षण, नीति-नियमन की कार्य योजना बनाने, उसे शुरू करने और उसकी निगरानी करने सहित रेल यातायात के सभी क्षेत्रों में कार्य करने का 33 से अधिक वर्षों का गहन अनुभव है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!