ढींडसा बाप-बेटे पर भट्टल का तीखा वार, कहा- यह परिवार लोगों के प्रति वफादार नहीं

Edited By Mohit,Updated: 06 Jan, 2020 04:59 PM

rajinder kaur bhattal speak on dhindsa family

पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री और योजना बोर्ड की वाईस चेयरमैन बीबी राजिंदर कौर भट्टल ने...........

संगरूर (विवेक सिंधवानी): पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री और योजना बोर्ड की वाईस चेयरमैन बीबी राजिंदर कौर भट्टल ने सुखदेव सिंह ढींडसा के परिवार पर तीखा वार करते हुए कहा कि सुखदेव सिंह ढींडसा का परिवार हमेशा लोगों को धोखा देता आ रहा है। उन्होंने कहा कि सुखदेव ढींडसा पहले धनौला से चुनाव लड़े, फिर सुनाम और फिर संगरूर। इसी तरह उनका बेटा परमिंदर सिंह ढींडसा सुनाम छोड़कर भागा। उन्होंने कहा कि यह परिवार लोगों के प्रति वफादार नहीं है। अगर इन्होंने लोगों के काम किए होते तो इनको बार-बार चुनावों के वक्त भागना ना पड़ता।

जब उनसे यह पूछा गया कि सिर्फ अकाली दल में ही घमासान नहीं है, कांग्रेस पार्टी में भी कितने नेता पार्टी और सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं। इस पर बीबी राजिंदर कौर भट्टल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई लड़ाई नहीं और सभी मिलजुल कर पंजाब के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!