मूसेवाला के पिता बलकौर सिद्धू से मिले राजा वड़िंग, तस्वीरें सांझी कर दी बधाई

Edited By Urmila,Updated: 17 Mar, 2024 02:58 PM

raja warring met balkaur sidhu

पॉलीवुड के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर आज किलकारी गूंजी है। मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है।

पंजाब डेस्क: पॉलीवुड के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर आज किलकारी गूंजी है। मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। ये बड़ी खुशखबरी सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने शेयर की है। इस बीच, सिद्धू मूसेवाला के घर बधाई देने आने वाले लोगों की भारी भीड़ देखी गई। मानसा जिले में चारों तरफ खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें :  Breaking News: रेड करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, सीनियर कांस्टेबल की मौ\त

इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। जिसकी पोस्ट राजा वड़िंग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर शेयर किया है। राजा वडिंग ने पोस्ट में तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि ''मैं बलकौर सिद्धू जी से मिला और उनके नवजात बेटे के आगमन पर मेरी ओर से हार्दिक बधाई, वाहेगुरु नवजात बच्चे और पूरे सिद्धू परिवार को हमेशा स्वस्थ और खुशियां प्रदान करें।''  इस बीच सिद्धू मूसेवाला की हवेली में फैंस की रौनके लग गई हैं। हर कोई नन्हे सिद्धू को देखने के लिए परिवार को बधाई देने पहुंच रहा है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!