बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, 4 मकानों की गिरी छतें, लाखों का नुक्सान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Sep, 2025 11:19 PM

rain increased people s troubles roofs of 4 houses collapsed

लगातार हो रही बारिश के कारण जहां प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं वहीं बारिश मकानों को भी अपना शिकार बना रही है। गत रात्रि बारिश के चलते मैहणा बस्ती की अलग-अलग गलियों में 4 मकानों की छतें गिर गईं, जिससे जानी नुकसान से बचाव रहा पर आर्थिक तौर पर...

बठिंडा  (परमिंद्र) : लगातार हो रही बारिश के कारण जहां प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं वहीं बारिश मकानों को भी अपना शिकार बना रही है। गत रात्रि बारिश के चलते मैहणा बस्ती की अलग-अलग गलियों में 4 मकानों की छतें गिर गईं, जिससे जानी नुकसान से बचाव रहा पर आर्थिक तौर पर लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। मनजीत कौर ने बताया कि अचानक उनके घर की छत गिर गई। कमरे में कोई न होने के कारण बचाव हो गया। एक अन्य पीड़ित संजीव सिंह ने बताया कि बारिश को न सहारते हुए उनके एक कमरे की छत अचानक गिर गई। दिव्यांग हरगोबिंद सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी भी दिव्यांग है जिसके कारण उनकी कमाई का कोई विशेष साधन नहीं है। ऐसे में छत गिरने से उनका भारी नुकसान हुआ है।

मैहणा बस्ती के एक अन्य घर में अकेली ही रही महिला छिंदर कौर के एक कमरे की छत भी गत राशि बारिश की भेंट चढ़ गई। छिंदर कौर ने बताया कि गत रात्रि घर वह घर पर नहीं थी, जिसके कारण उसकी जान बच गई। उक्त सभी लोगों ने जिला प्रशासन तथा स्थानीय समाज सेवी संगठनों से अपील की है कि उनके नुकसान को देखते हुए उनकी मदद की जाए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!