राधा स्वामी डेरा ब्यास संगत के लिए बड़ी खबर, जारी हुआ नया नोटिफिकेशन

Edited By Urmila,Updated: 11 May, 2025 01:43 PM

radha soami dera beas new notification issued

डेरा ब्यास के श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर सामने आई है। उल्लेखनीय है कि डेरा ब्यास द्वारा 11 मई का सत्संग कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।

बाबा बकाला साहिब (राकेश): डेरा ब्यास के श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर सामने आई है। उल्लेखनीय है कि डेरा ब्यास द्वारा 11 मई का सत्संग कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था, लेकिन अब भारत-पाकिस्तान के बीच नाजुक हालात को देखते हुए डेरा ब्यास ने 11 मई के साथ-साथ अब 18 मई का सत्संग कार्यक्रम भी रद्द कर दिया है। इसके साथ ही 16 व 17 मई को डेरा ब्यास में होने वाले सवाल-जवाब सत्र तथा 17 मई को होने वाले कार दर्शन भी रद्द कर दिए गए हैं।

यह निर्णय डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों और हजूर जसदीप सिंह गिल द्वारा कमेटी के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया है। डेरा ने यह कदम भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण उठाया है। 18 मई को होने वाले भंडारे को लेकर पहले फैसला सुरक्षित रखा गया था, लेकिन अब डेरा कमेटी ने इस संबंध में औपचारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!