प्रधानमंत्री से सवाल,'निहत्थे सैनिकों को क्यों भेजा गलवान घाटी'?

Edited By Vatika,Updated: 27 Jun, 2020 08:46 AM

question to the prime minister

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों की शहीदी को देखते हुए आज

जालन्धर(धवन) : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों की शहीदी को देखते हुए आज केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका मानना था कि केंद्र सरकार की लीडरशिप की कमजोरी के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की साख को चोट पहुंची है। जाखड़ के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने वार मैमोरियल चंडीगढ़ में पहुंच कर पहले तो भारतीय सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा बाद में कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए जिसकी नरम नीतियों के कारण चीन भारतीय सैनिकों को शहीद करने में कामयाब रहा। 

इस अवसर पर कांग्रेसी नेताओं व कार्यकत्र्ताओं ने कहा कि पूरा देश आज बहादुर भारतीय फौज के साथ है परन्तु केंद्र सरकार ने चीन के मामले में कमजोरी दिखाई। उन्होंने कहा कि चीनी सैनिकों से भिडऩे के लिए भारतीय सैनिकों को निहत्थे क्यों भेजा गया था? उन्होंने कहा कि जब भारतीय फौज के कर्नल को चीनी सैनिकों ने शहीद कर दिया था तो सैकेंड लैफ्टिनैंट ने गोली चलाने के आदेश क्यों नहीं जारी किए। क्यों दिल्ली दरबार की तरफ देखा गया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने भी घटना के बाद भारतीय सैनिकों को गोली चलाने के अधिकार दिए। जबकि यह अधिकार भारतीय सैनिकों को पहले दिए जाने चाहिए क्योंकि चीन के साथ तनाव तो पिछले 2-3 महीनों से चला आ रहा था। 

जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार देशवासियों को जवाब दे कि देश की जमीन पर चीन ने कब्जा किस तरह से कर लिया? उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक में तो कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने चीन के मामले में सख्त से सख्त फैसला लेने के अधिकार भारत सरकार को दे दिए थे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिन्द्र सिंह बाजवा, विधायक दर्शन सिंह बराड़, हरजोत कमल, दविन्द्र लुबाया, परमिन्द्र सिंह पिंकी, कुलबीर सिंह जीरा, पूर्व मंत्री हरमिन्द्र सिंह जस्सी,. पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिन्द्र सिंह ढिल्लों व खुशबाज सिंह जटाना भी मौजूद थे।  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!