MooseWala के घर के बाहर अचानक बढ़ाई सुरक्षा, पूरा इलाका किया सील

Edited By Vatika,Updated: 23 Dec, 2022 02:58 PM

punjabi singer sidhu moosewala security

मूसेवाला के घर के बाहर अचानक सुरक्षा बढ़ा दी गई है

पंजाब डेस्कः दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर के बाहर अचानक सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों अनुसार मानसा पुलिस को सूचना मिली है कि मूसेवाला के परिवार पर आज हमला हो सकता है, जिसको लेकर पुलिस सर्तक हो गई है। 

 

यहां तक कि गांव मूसा को पूरी तरह सील कर हवेली के बाहर एल.एम.जी. वाहन तैनात कर दिए है। जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात है और गांव के अंदर आने जाने-वाले लोगों की तालाशी ली जा रही है। बता दें कि गत दिवस मानसा पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए सप्लीमैंटरी चलान पेश किया है, जिसमें दीपक मुंडी, राजिंदर जोकर, कपिल पंडित, बिट्टू, मनप्रीत तूफान, मनी रईया और जगतार सिंह मूसा का नाम शामिल है। पुलिस ने इन 7 के खिलाफ चालान पेश किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!