Punjab : निहंग वेश में आए युवक कर गए बड़ा कांड, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Aug, 2025 11:41 PM

punjab youth dressed as nihangs commit a big crime

निहंग बाना पहने लुटेरों ने पैदल जा रहे कुछ युवकों पर धारदार हथियारों से हमला किया।

रूपनगर/श्री आनंदपुर साहिब (विजय): निहंग बाना पहने लुटेरों ने पैदल जा रहे कुछ युवकों पर धारदार हथियारों से हमला किया। इस हमले में एक युवक, राज कुमार, गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित, शाम सुंदर ने पुलिस को बताया कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव झिंझरी लोअर में नहर की पटरी पर टहल रहे थे। रात करीब 9:35 बजे, उनके पीछे से एक कार आई, और उसी समय, निहंग बाना पहने 4 युवक आए और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। हमलावरों की पहचान गोरा सिंह, मनी सिंह, मान सिंह, और जतिंदर सिंह के रूप में की गई है। गोरा सिंह ने कृपाण से राज कुमार के बाएं हाथ पर हमला किया, जिससे उसका हाथ कट गया।

मनी सिंह ने राज कुमार की बक्खी (पसली) पर वार किया। मान सिंह ने कृपाण से उसके सिर पर हमला किया। जतिंदर सिंह ने लाठी से कई वार किए, जिससे राज कुमार लहूलुहान होकर गिर पड़ा। जब अन्य युवकों और गांव के लोगों ने हस्तक्षेप किया, तो हमलावर भागने लगे। लोगों ने जतिंदर सिंह को पकड़ लिया और उसे मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।

डी.एस.पी. अजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए जतिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि फरार हुए अन्य हमलावरों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!