सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस का Action, व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 18 Apr, 2026 05:18 PM

cia staff nawanshahr arrest one with heroine

सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने 55 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने 55 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर नीरज चौधरी ने बताया कि ए.एस.आई. निर्मल सिंह की पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तालाश में सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर से नवांशहर के मूसापुर फाटक से डी.ए.वी. स्कूल संत नगर की ओर जा रही थी कि मार्ग में संत नगर की साईड से एक नौजवान पैदल आता दिखाई दिया। जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा अपनी जेब से वजनदार लिफाफा निकाल कर घास फूंस में फैंक कर वहां से बच कर निकलने का प्रयास करने लगा लगा। 

इंस्पेक्टर नीरज चौधरी ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त आरोपी को काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इंस्पेक्टर नीरज चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान दविन्दर सिंह उर्फ दानू उर्फ सोनी पुत्र नानक सिंह निवासी नवांशहर के तौर पर हुई है। इंस्पेक्टर नीरज चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी खिलाफ एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा तांकि पता लगाया जा सके कि उक्त आरोपी हेरोइन की खेप कहां से लाता है तथा आगे किन लोगों को सप्लाई करनी थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!