मातम में बदली खुशियां! भाई की शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की दर्दनाक मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 25 Apr, 2026 02:10 PM

car fell in nangal hydel canal

नंगल हाईडल नहर में एक कार नहर में गिरने से युवक की मौत का मामला सामने आया है।

नंगल (सैनी): नंगल हाईडल नहर में एक कार नहर में गिरने से युवक की मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दोहपर को एक युवक नहर की प‍टरी पर कार में जा रहा था तो गांव जांदला के पास कार अनियत्रित होकर नंगल हाईडल नहर में जा गिरी। कार को नहर में गिरते देखकर लोगों ने शोर मचाया और इसकी सूचना पुलिस प्रशासन और गोताखारों को दी।

इस घटना की सूचना मिलते ही नंगल के एस.एच.ओ. इंस्‍पेक्‍टर सिमरनजीत सिंह पुलिस की टीम पर मौके पर पहुंचे। इस संबंध में जानकारी देते एस.एच.ओ. सिमरनजीत सिंह ने बताया कि गोताखोरों और स्‍थानीय लोगों ने कार को ढूंढने के लिए बड़े स्‍तर पर प्रयास किए और काफी मशक्‍कत के बाद कार को बाहर निकाला गया परंतु तब तक कार सवार युवक की मौत हो चुकी थी।

उन्‍होंने बताया कि मृतक की पहचान शाम कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी गंभीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर अगली कारवाई शुरू कर दी है और लाश का पोस्‍टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

मौके पर मिली जानकारी के अनुसार शाम कुमार अपने ताये के बेटे की शादी के कार्ड बांटने के लिए घर से गया था कि जांदला के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गिरने के बाद कार कुछ दूर तक पानी पर तैरती रही, लेकिन जब तक लोग बचाव के लिए जुटते, कार गहरे पानी में डूब चुकी थी। इस घटना के बाद गांव मातम का माहौल छा गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!