Punjab Wrap Up: पंजाब में खतरनाक स्टेज में बढ़ रहा कोरोना, क्या फिर लगेगा Weekend Lockdown?, पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें

Edited By Vatika,Updated: 02 Apr, 2021 06:36 PM

punjab wrap up read big news of the day

ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं।

जालंधर: पंजाब कांग्रेस के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर किसानों के हक में आवाज बुलंद करते हुए केंद्र सरकार पर तंज कसा है। पंजाब के रोपड़ जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी द्वारा इस्तेमाल की जा रही एक एम्बुलेंस के संबंध में बाराबंकी कोतवाली थाने में एक कथित महिला चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पंजाब में कोरोना के लगातार बढ़ते जा रहे मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इस को ध्यान में रखते हुए सरकार की तरफ से फिर 'वीकैंड लॉकडाउन' लगाने की तैयारी की जा रही है। अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड, पंजाब की तरफ से शिक्षा विभाग में लाइब्रेरियन के 750 पदों की भर्ती संबंधित विज्ञापन जारी कर दिया गया है। पंजाब में अब चुनावों का माहौल गर्म हो चुका है। ऐसे में सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रही है। गांव जनसूआ में कुछ लोगों ने गांव में हो रहे झगड़े का निपटारा करवाने के लिए आई पुलिस पार्टी पर ही हमला कर आधिकारियों की वर्दी तक फाड़ दी और कार का शीशा भी तोड़ दिया। शिक्षा विभाग और जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी शिक्षा) हरजीत सिंह के दिशा निर्देशों के अनुसार जिले के समस्त सरकारी स्कूलों के अध्यापकों ने अपने स्कूलों में  विद्यार्थियों का दाखिला बढ़ाने के लिए दाखिला मुहिम के लिए प्रचार युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

corona ration punjab

पंजाब में खतरनाक स्टेज में बढ़ रहा कोरोना, मौतों के आंकड़ों काफी चिंताजनक
पंजाब में 7.5 प्रतिशत की दर से कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं, जोकि एक खतरनाक स्टेज मानी जा रही है और इसी के साथ ही तेजी से बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा भी काफी चिंताजनक है।वीरवार को प्रदेश भर की विभिन्न लैबोरेटरियों में जो 39996 सैंपल टैस्ट किए गए उनमें से 3026 रोगी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं तथा अब 24565 रोगी उपचाराधीन हैं।

mukhtar ansari ambulance

मुख्तार अंसारी के एंबुलेंस मामले में बड़ा मोड़, इस डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज
पंजाब के रोपड़ जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी द्वारा इस्तेमाल की जा रही एक एम्बुलेंस के संबंध में बाराबंकी कोतवाली थाने में एक कथित महिला चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, "प्रारंभिक जांच के बाद एंबुलेंस के पंजीकरण के लिए नाम और पता गलत पाया गया। 
navjot sidhu again raised questions on twitter

Twitter पर नवजोत सिद्धू ने फिर उठाए सवाल, शायराना अंदाज में घेरी सरकार
पंजाब कांग्रेस के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर किसानों के हक में आवाज बुलंद करते हुए केंद्र सरकार पर तंज कसा है। अपनी व्यंग्यमय शायरी के द्वारा विरोधियों को निशाने लगाने वाले सिद्धू ने ट्वीट के द्वारा एक अन्य राजनीतिक तीर छोड़ते हुए क

weekend lock down in punjab

... तो क्या पंजाब में फिर लगेगा Weekend Lockdown, कैप्टन ने दिया इशारा
पंजाब में कोरोना के लगातार बढ़ते जा रहे मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इस को ध्यान में रखते हुए सरकार की तरफ से फिर 'वीकैंड लॉकडाउन' लगाने की तैयारी की जा रही है। इस बात का इशारा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की तरफ से फेसबुक पर लाइव होकर दिया गया है। कैप्टन ने कहा है कि शनिवार के दिन लोग एक -दूसरे के ज़्यादा संपर्क में आते हैं।

accident farmer died

दिल्ली बॉर्डर से लौट रहे नौजवान किसान के साथ हुआ बड़ा हादसा, तड़प-तड़प कर हुई मौत
दिल्ली बॉर्डर से वापस लौट रहे जालंधर जि़ले के गांव बडाला के नौजवान अरशदीप सिंह (19) पुत्र गुरविन्दर सिंह की ट्रैक्टर से गिरने के बाद मौत हो गई।पंचायत समिति भोगपुर के चेयरमैन सतनाम सिंह ने बताया है कि भोगपुर के गांव बडाला (मनसूरपुर) का नौजवान अरशदीप जो कि अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था कुछ दिन पहले

bsf recovered 2 crore heroin

Indo Pak बॉर्डर पर BSF ने बरामद की करोड़ों की हैरोइन
फिरोजपुर भारत पाक बॉर्डर पर बी.एस.एफ. ने एक पैकेट में बंद 480 ग्राम हेरोइन बरामद की है। उक्त जानकारी देते हुए बी.एस.एफ. पंजाब फ्रंटियर के डी.आई.जी. कम

good news 750 jobs in punjab education department

अच्छी खबरः पंजाब शिक्षा विभाग में निकली 750 नौकरियां, जानें Apply करने की अंतिम तारीख
अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड, पंजाब की तरफ से शिक्षा विभाग में लाइब्रेरियन के 750 पदों की भर्ती संबंधित विज्ञापन जारी कर दिया गया है। यह प्रगटावा अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के  चेयरमैन रमन बहल ने आज यहां किया। उन्होंने बताया कि बोर्ड की 25 मार्च को हुई मीटिंग में 2280 पदों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दी गई थी

after eating food husband cut sick wife with an ax

धार्मिक स्थल से खाना खाने के बाद बीमार पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, बड़ी वजह आई सामने
 गांव भूरे में एक ख़ूनी वारदात को अंजाम देते हुए पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को काट कर कत्ल कर दिया। इस घटना के बाद लोगों में सनसनी फैल गई और घटना स्थान पर लोगों का जमावड़ा होना शुरू हो गया।

sukhbir singh badal announced another candidate

सुखबीर सिंह बादल ने एक और उम्मीदवार का किया ऐलान
पंजाब में अब चुनावों का माहौल गर्म हो चुका है। ऐसे में सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रही है। आज सुखबीर बादल ने अपनी रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के चौथे उम्मीदवार का ऐलान किया। 

friday corona report jalandhar

जालंधर के इन क्षेत्रों में मिले इतने कोरोना Positive, 9 और ने तोड़ा दम
जिला जालंधर में कोरोना रोगियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जिले में कोरोना से 9 की मौत जबकि 479 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि आज आए पॉजिटिव रोगियों के कुछ दूसरे जिले के बताए जा रहे है।

 


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!