Punjab Top 10: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kamini,Updated: 01 Jan, 2022 10:10 PM

punjab wrap up all breaking and latest news

नव वर्ष के पहले दिन 39 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 110 हो गई है। 39 मरीजों में 37 जिले के रहने वाले हैं जबकि दो बाहरी जिलों आदि से संबंधित है आज सामने आए पॉजिटिव मरीजों में 11 मरीज पॉजिटिव मरीजों के...

जालंधर: नव वर्ष के पहले दिन 39 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 110 हो गई है। 39 मरीजों में 37 जिले के रहने वाले हैं जबकि दो बाहरी जिलों आदि से संबंधित है आज सामने आए पॉजिटिव मरीजों में 11 मरीज पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए। कांग्रेस को आज उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी के बड़े नेता लाली मजीठिया ने आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया। मिली जानकारी के अनुसार लाली मजीठिया ने 2 दिन पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

karona picks up speed so many new cases including health workers in ludhiana

पंजाब में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, लुधियाना में हैल्थ वर्कर सहित इतने नए केस
नव वर्ष के पहले दिन 39 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 110 हो गई है। 39 मरीजों में 37 जिले के रहने वाले हैं जबकि दो बाहरी जिलों आदि से संबंधित है आज सामने आए पॉजिटिव मरीजों में 11 मरीज पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए। 

कांग्रेस छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए यह बड़े नेता
कांग्रेस को आज उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी के बड़े नेता लाली मजीठिया ने आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया। मिली जानकारी के अनुसार लाली मजीठिया ने 2 दिन पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उसी दिन केजरीवाल का भी पंजाब दौरा था। पहले से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। आज उन्होंने भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

पंजाब सरकार ने IPS व PPS अधिकारियों के किए तबादले
पंजाब सरकार ने 19 अफसरों के तबादले किए है। जानकारी के अनुसार सरकार ने 9 आई.पी.एस. तथा 10 पी.पी.एस. अधिकारियों के तबादले किए है। इन आदेशों को तुरंत प्रभाव से लागू करने के लिए कहा गया है। जिन अधिकारियों के तबादले हुए है उनकी लिस्ट नीचे दी गई है:-

बिल्डिंग में धमाके के बाद लगी भयानक आग, लोगों में दहशत का
लुधियाना में एक धमाका हुए जिसके बाद आग लगने की सूचना मिली है। कोर्ट परिसर के पास फिरोज गांधी मार्किट में एक बिल्डिंग में धमाका होने के बाद आग लग गई जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस दौरान आस पास की कई दुकानें आग की चपेट में आ गई। घटना के समय लोगों में हाहाकार मच गया जिसके बाद लोग इधर उधर भागने लगे। आग इतनी भयानक थी कि विराट रूप धारण कर लिया है। इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। 

cm channi presented report card for 100 days accused the governor

सी.एम. चन्नी ने 100 दिनों का पेश किया रिपोर्ट कार्ड, राज्यपाल पर लगाए आरोप
आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रैस कांफ्रैंस की। इस दौरान उन्होंने अपना 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। सी.एम. चन्नी ने कहा कि उन्होंने जितने भी ऐलान किए हैं उनकी नोटिफिकेशन हो चुकी है। पंजाब में सभी लोगों के मसले हल किए हैं। 20 लोगों के बिजली बिल माफा किए गए हैं। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल पर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने ठेके कर्मचारियों को पक्के करने की फाइल आगे भेजी हुई है। मगर राज्यपाल ने यह फाइल रोकी हुई है। बीजेपी के प्रैशर में आकर राज्यपाल इस फाइल को क्लीयर नहीं कर रहे। सी.एम. चन्नी ने कहा कि वह दोबारा मंत्रियों के साथ उनसे मुलाकात करेंगे। अगर राज्यपाल ने फाइल क्लीयर नहीं की तो वह धरना देंगे। 

शिरोमणि अकाली दल संयुक्त को झटका, 5 सीनियर नेताओं ने दिया इस्तीफा
विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल संयुक्त को जबरदस्त झटका लगा है। दरअसल पार्टी के राष्ट्रीय मित्र प्रधान कंवलजीत सिंह बिट्टा, राष्ट्रीय सचिव अमरजीत सिंह संधू मुक्तसर, राष्ट्रीय जत्थेबंदक सुखविंदर सिंह दीनानगर, वर्किंग समिति मेंबर गगनदीप सिंह रियाड़ और वर्किंग समिति मैंबर रविंदरपाल सिंह ढिल्लों (मुक्तसर) ने अपने-अपने पद से पार्टी प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा को इस्तीफा सौंप दिया।

लुधियाना बम ब्लास्ट: आरोपियों को लेकर अदालत ने सुनाया फैसला
लुधियाना बम धमाके मामलो में गिरफ्तर किए गए आरोपी रणजीत चीता और सुखविन्दर सिंह को 5 दिन ओर पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस रिमांड दौरान पुलिस के हाथ ओर बहुत सारी जानकारी लग सकती है। मिली जानकारी के अनुसार बम धमाके में शामिल आरोपियों को आज लुधियाना जिला अदालत में पेश किया गया था। बम विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी गगनदीप के दोनों से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है जिसको लेकर पुलिस और जांच एजेंसियां रणजीत चीता और सुखविन्दर सिंह से पूछताछ कर रही हैं।

जालंधर में फिर कोरोना ब्लास्ट, आंकड़ा 100 के पार
जालंधर में कोरोना पॉजिटिव आने वाले रोगियों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। मिली ताजा जानकारी के अनुसार शनिवार को जिले में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। आज जिले में 34 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। 

सिद्धू के घर के बाहर धरना दे रही महिला पर सुरक्षा कर्मचारियों ने चढ़ाई गाड़ी (PICS)
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के घर के बाहर प्रदर्शन कर रही ठेका आधारित महिला सेहत कर्मचारियों पर सिद्धू के सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा गाड़ी चढ़ाने का मामला सामने आया है। घायल हुई महिला कर्मचारी को गुरु नानक देव अस्पताल की एमरजेंसी में दाखिल करवाया गया है, जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। 

श्री राम तीर्थ मंदिर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, पंजाब के लोगों के लिए किए ऐलान
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की तरफ से लगातार ही पंजाब में पहुंच कर गारंटियां दी जा रही हैं। वही बीते दिन पटियाला में अरविंद केजरीवाल की तरफ से एक शांति मार्च निकाला गया था और आज वह राम तीर्थ पहुंचे। उन्होंने नए साल की देश वासियों को बधाई दी वही जम्मू कश्मीर के वैष्णो देवी में हुई घटना की भी निंदा की गई।
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!