Punjab : पुलिस को चकमा देकर महिला तस्कर फरार, चार पुलिस कर्मी Suspend

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Apr, 2025 06:55 PM

punjab woman smuggler escapes after dodging police

नशे के खिलाफ चल रही पुलिस की मुहिम के तहत थाना वैरो का पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है।

जलालाबाद  (सुमित,टीनू) : नशे के खिलाफ चल रही पुलिस की मुहिम के तहत थाना वैरो का पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। नशा तस्करी करती दो महिलाओं को काबू किए जाने के बाद पुलिस हिरासत में बंद तस्कर रेखा रानी लखी पुत्री महिन्द्र सिंह निवासी काठगढ़ पुलिस की हिरासत से फरार हो गई, जिससे पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना वैरो का पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में दो महिला तस्कर आरोपी रेखा रानी लेखी व मानो बाई पत्नी करनैल सिंह दोनों निवासी काठगढ़ कोे गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार कर तलाशी के दौरान उनसे 35 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। दोनों महिला तस्करों को थाना वैरो का पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों महिला आरोपियों को वैरो का पुलिस स्टेशन में रखा गया था, बाद में शौचालय के बहाने रेखा रानी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई।

बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा में चूक की, जिसका फायदा उठाकर महिला फरार हो गई। घटना के बाद उच्च अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच के आदेश दिए। थाना वैरो का पुलिस ने इस मामले में फरार महिला आरोपी रेखा रानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। प्रारंभिक जांच में चार पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई, जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!