Edited By Kamini,Updated: 08 May, 2026 06:44 PM

पंजाब में कल हुई बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है।
पंजाब डेस्क : पंजाब में कल हुई बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। बेशक तेज हवाएं चल रही हैं, लेकिन मौसम में बदलाव के कारण गर्मी ने फिर अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं, मौसम विभाग ने आज 8 मई से 12 मई तक पंजाब के मौसम की ताजा अपडेट जारी की है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा।
इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, 10 मई से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने वाला है। इसके चलते मौसम के पैटर्न में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग ने लगातार 3 दिन मौसम सूखा रहने की संभावना जताई है। इसके बाद 11 तारीख को फिर मौसम बदलेगा और कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसी तरह 12 मई को कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here