पंजाब में झमाझम बारिश का Alert, इन तारीखों में जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल...

Edited By Vatika,Updated: 01 May, 2025 09:29 AM

punjab weather alert

पंजाब में भीषण गर्मी के बीच आज लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पंजाब डेस्कः पंजाब में भीषण गर्मी के बीच आज लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य में धूल भरी आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 
 
विभाग के अनुसार आज से राज्य में 5 दिन यानी कि 1, 2, 3, 4 और 7 मई को भारी बारिश रहेगी। राज्य के जिला पटियाला, मोहाली, फतेगढ़ साहिब, बरनाला, संगरूर, नवांशहर, बठिंडा, मानसा, फिरोजपुर, अमृतसर, और गुरदासपुर जैसे जिलों में यैलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

उधर, चंडीगढ़ में 1 से 4 मई तक शहर में बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के साथ अप्पर एयर सर्कुलेशन के कारण तेज हवाओं के साथ बादलों की गर्जना के साथ हलकी बारिश हो सकती है। इस अलर्ट के मुताबिक 1 मई को 60 किमी तो 3 और 4 मई को भी 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। लोगों को तेज आंदी के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!