पंजाब के मौसम को लेकर आई बड़ी खबर, लोगों को दी जा रही ये सलाह, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 12 Feb, 2025 10:10 AM

punjab weather

पंजाब में मौसम गर्म होने लगा है और तापमान लगातार बढ़ रहा है।

चंडीगढ़: पंजाब में मौसम गर्म होने लगा है और तापमान लगातार बढ़ रहा है। हालांकि कई स्थानों पर ठंडी हवाएं चल रही हैं, लेकिन दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हवाओं का चलना बंद होने से दिन-प्रतिदिन धूप बढ़ेगी, जबकि रात के तापमान में कमी जारी रहेगी। इन दिनों मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

Breaking: पंजाब में अगले 24 घंटे रहे Alert, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल -  alert regarding weather in punjab for next 24 hours-mobile

मंगलवार को लगातार तीसरे दिन तापमान 26 डिग्री से ऊपर रहा। पिछले 3 दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण आने वाले दिनों में भी किसी बदलाव की संभावना नहीं है। 9 फरवरी को तापमान 27.1 डिग्री तक पहुंचने के बाद अब 26.9 डिग्री दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के बाद हवा की दिशा बदल गई है और अब गर्मी महसूस की जा रही है।

पंजाब के मौमस को लेकर बड़ी खबर, जारी हुआ Alert - punjab weather alert-mobile

इन दिनों पूर्वी और उत्तरी हवाओं के कारण मौसम तेजी से गर्म हो गया है। पंजाब के फाजिल्का और हरियाणा के यमुनानगर में मंगलवार को पारा 30 डिग्री तक पहुंच गया। जिसके कारण लोगों को सर्दी और गर्मी दोनों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय दिन और रात के तापमान में काफी अंतर है, जिसके कारण जरा सी लापरवाही भी आपको बीमार कर सकती है। इसलिए लोगों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!