Edited By Vatika,Updated: 21 Jul, 2025 02:19 PM

जिसे तुरंत अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया
अमृतसर: जंडियाला गुरु इलाके में आज सुबह वकील लखविंदर सिंह पर तीन अज्ञात युवकों द्वारा गोलियां चलाई गईं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जब यह हमला हुआ, उस समय लखविंदर सिंह अपने घर से अमृतसर कोर्ट की ओर जा रहे थे। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, लखविंदर सिंह को 2 गोलियां लगी हैं, जिसे तुरंत अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को "आउट ऑफ डेंजर" बताया है। घटना की सूचना मिलते ही पंजाब कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने लखविंदर सिंह और उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। साथ ही पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
डीएसपी जंडियाला रविंदरपाल सिंह ने बताया कि वारदात की जगह से पांच खोल बरामद हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय चश्मदीदों की मदद से हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के कार्रवाई कर रही है। इस हमले ने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि वकीलों और आम लोगों में भी डर का माहौल पैदा कर दिया है।