CM मान का अमृतसर दौरा: बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, किये ये ऐलान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Aug, 2025 05:33 PM

cm mann s visit to amritsar took stock of flood affected areas

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान आज अमृतसर पहुंचे जहां पर उन्होंने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया।

अमृतसर ( नीरज): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान आज अमृतसर पहुंचे जहां पर उन्होंने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। सी.एम. मान ने पूरे दलबल के साथ अमृतसर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। सबसे पहले ब्यास दरिया का जायजा लिया गया और उसके बाद रावी के बाढ प्रभावित इलाकों की तरफ निकल गए। 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सी.एम. मान ने कहा कि कुदरत के ऊपर किसी का जोर नहीं है लेकिन पंजाब सरकार हर बाढ़ प्रभावित व्यक्ति की सहायता करेगी। बाढ़ से संबंधित जितनी भी सरकारी योजनाएं हैं, उससे प्रभावित लोगों को मदद की जाएगी। पूर्व समय के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए एक बार फिर भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने अपना हेलीकॉप्टर पंजाब की जनता को समर्पित कर दिया है, जिन्होंने मुझे 92 सीटें देकर जिताया था। यह हेलीकॉप्टर जनता का है और आज जनता को बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नहीं हूं जो हेलीकॉप्टर में बैठकर खुद को बड़ा नेता मानता है, मैं आम आदमी हूं।

बता दें कि अमृतसर में बाढ़ से हालात काफी खराब है। कई गांवों पानी भर  गया है तथा जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त है। वहीं प्रशासन पूरे जोर शोर के साथ लोगों की मदद में जुटा है। रावी नदी में आई बाढ़ से पंजाब के 40 और गांव चपेट में आ गए हैं। जानकारी के अनुसार, अजनाला तहसील के लगभग 40 गांवों के लोग रावी नदी में आई बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!