जैश-ए-मोहम्मद की धमकी के बाद पंजाब के रेलवे स्टेशनों व मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

Edited By Vaneet,Updated: 17 Sep, 2019 07:57 PM

punjab security increased after jaish e mohammed threat

सीमावर्ती पंजाब की पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की देश के विभिन्न हिस्सों में दशहरे पर बड़े रेलवे स्टेशनों त....

चंडीगढ़: सीमावर्ती पंजाब की पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की देश के विभिन्न हिस्सों में दशहरे पर बड़े रेलवे स्टेशनों तथा मंदिरों को निशाना बनाने की धमकी के बाद राज्य भर में सरकारी भवनों, मंदिरों तथा रेलवे स्टेशनों और उनके आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) ए के पांडे ने आज यहां बताया कि पाकिस्तान सीमा से लगे होने के कारण तथा सीमा से लगे जिलों सहित पूरा प्रदेश पहले ही हाई अलर्ट पर हैं। हमारी पुलिस पूरी तरह सतर्क है तथा किसी भी समय किसी चुनौती का मुकाबला करने में सक्षम तथा चौकन्नी है।

रेलवे स्टेशनों से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में सघन चेकिंग की जा रही है। रेलवे स्टेशनों के भीतर और आसपास उचित निगरानी सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि सीमा से लगे जिलों में तो सुरक्षा की द्दष्टि से नियमित जांच होती ही रहती है लेकिन अब रेलवे स्टेशनों के आसपास भी जांच की जा रही है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रेलवे स्टेशनों के परिसर के भीतर किसी भी संदिग्ध तत्वों की तलाश के लिए संयुक्त अभियान चला रहे हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!