पंजाब के युवक की कनाडा में मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

Edited By Tania pathak,Updated: 05 Mar, 2021 12:57 PM

punjab s young man dies in canada

गांव फरोर के एक नौजवान की कैनेडा में दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई।

खमाणों (जटाना):  गांव फरोर के एक नौजवान की कैनेडा में दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई। कैनेडा में ट्रांसपोर्ट का काम करते मृतक हरजिन्दर सिंह बैंस पुत्र सव. गुरचरन सिंह बैंस और (ऐन्न. आर.आई. सरबजीत सिंह बैंस के भतीजे) के चचेरे भाई अरिन्दर सिंह ने बताया कि मेरा चचेरा भाई हरजिन्दर सिंह उम्र 37 साल पिछले 15 साल से कैनेडा में रह रहा था। उसने बताया कि हरजिन्दर सिंह कैनेडा में ट्रांसपोर्ट का काम करता था।

उक्त ने बताया कि बीते दिन हरजिन्दर सिंह को दिल का दौरा पड़ गया जिसको डाक्टरों ने मृतक ऐलान किया। उधर जैसे ही हरजिन्दर सिंह की मौत की खबर गांव फरोर आई तो परिवार के अलावा गांव में भी शोक की लहर है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!