वर्षा का खतरा और यात्रियों की कमी के बावजूद दौड़ रही पंजाब रोडवेज की बसें

Edited By Tania pathak,Updated: 06 Jan, 2021 11:45 AM

punjab roadways buses running despite the risk of rain

यात्रियों को वापसी के लिए भारी दिक्कत पेश आ रही है। वहीं पंजाब, हरियाणा, हरिद्वार जैसे मैदानी इलाकों में वर्षा जारी है जिसके चलते यात्री संख्या में भारी कटौती हुई है।

जालंधर (पुनीत): हिमाचल में कई उपरों इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है जिसके चलते वाहन फंस रहे हैं और यात्रियों को वापसी के लिए भारी दिक्कत पेश आ रही है। वहीं पंजाब, हरियाणा, हरिद्वार जैसे मैदानी इलाकों में वर्षा जारी है जिसके चलते यात्री संख्या में भारी कटौती हुई है।

वर्षा के खतरे व यात्रयों की कमी के बावजूद पंजाब रोडवेज द्वारा सभी राज्यों के लिए बसें रवाना की जा रही हैं जबकि दूसरे राज्यों ने पंजाब के लिए बस सेवा में कमी की है। खराब मौसम में पंजाब रोडवेज की बसें यात्रियों के लिए सहारा बन रही हैं। कई रूटों पर चलने वाली बसों से विभाग को लाभ अर्जित नहीं हो पा रहा लेकिन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा बसें चलाई जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि सवारियां भले ही कम हैं लेकिन बसों की सेवा आने वाले समय में भी जारी रहेगी।

कम यात्री संख्या के चलते हिमाचल द्वारा पंजाब में चलाई जाने वाली बसों की गिनती में कमी दर्ज की गई हैं। वहीं राजस्थान पंजाब के लिए न के बराबर बसें चला रहा है। उत्तराखंड की बसें भी बेहद कम आ रही हैं।

शनिवार से हिमाचल के लिए यात्री संख्या कम हुई है, इसी क्रम में आज मंगलवार को यात्री बेहद कम देखे गए। अधिकारियों का कहना है कि जिस कदर मौसम ने एक दम से करवट ली है, उससे आने वाले दिनों में भी हिमाचल में यात्री संख्या कम रहने के अनुमान है।

वहीं अंबाला के लिए चलने वाली बसों को बेहद अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। किसानों के आंदोलन के चलते बसें भले ही दिल्ली के लिए रवाना नहीं हो पा रहीं लेकिन पानीपत से कुछ पहले तक जाने वाली बसों में यात्री संख्या अधिक देखी जा रही है। वहीं उत्तराखंड को जाने वाले लोग अंबाला से बसों को बदल रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि उत्तराखंड से पंजाब आने वाले जो लोग हरियाणा की बस के जरिए आते हैं, वे अंबाला से बसें बदल कर पंजाब आ रहे हैं।

पंजाब की बात की जाए तो दोपहर तक यात्री संख्या अधिक रही जबकि शाम की यात्री संख्या में बेहद कम देखी गई। शाम के समय बारिश होने के चलते लोगों ने सफर को महत्व नहीं दिया। शाम के बाद अधिकतर डेली पैसेंजर देखने को मिले। बताया जा रहा है कि ट्रेनें चलने के बाद बसों में डैली पैसेंजर कम हुए हैं लेकिन मौसम में खराबी के चलते लोग जल्द से जल्द घर पहुंचना चाहते हैं और जिन लोगों को बसें नजदीक पड़ती हैं वे ट्रेनों में जाने की बजाय बसों को महत्व दे रहे है।

चंडीगढ़ की वॉल्वो सेवा बन रही लोगों की पसंद
पंजाब रोड़वेज द्वारा चंडीगढ़ के लिए शुरू की बस सेवा का रिस्पांस वर्किंग दिनों में बेहद अच्छा देखने को मिल रहा है जबकि शनिवार व रविवार को यात्री संख्या कम रहती है। जालंधर डिपो से दोपहर 1 बजे के बाद बस रवाना होती है। वहीं अमृतसर से चंडीगढ़ जाने वाली वॉल्वो 3 बजे के करीब जालंधर पहुंचती है। अधिकारियों का कहना है कि वॉल्वो का रिस्पांस ठीक है, वहीं अमृतसर की वॉल्वो बस को जालंधर से भी अधिक संख्या में सवारियां मिल जाती हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!