पंजाब में मानसून को लेकर आई बड़ी Update, इन जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी

Edited By Vatika,Updated: 29 May, 2025 11:11 AM

punjab rain alert

पंजाब में भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर सामने आ रही है।

पंजाब डेस्कः पंजाब में भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यानी कि यहां 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती है और  बारिश की भी संभावना है, जिसमें  जिला पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और होशियारपुर शामिल है।

आपको बता दें कि उक्त अलर्ट पूरे पंजाब के लिए जारी नहीं किया गया बल्कि पहाड़ों के साथ लगते इलाकों में जारी किया गया है। वहीं पंजाब के अन्य जिलों में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। आंधी-तूफान की चेतावनी के बीच लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। इस दौरान लोग घरों से बिना जरूरत के बाहर न निकलें और पेड़ों या ऊंची-असुरक्षित इमारतों से दूर रहें।  

मानसून को लेकर बड़ा अपडेट
इसी बीच पंजाब में मानसून को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। आमतौर पर मानसून 30 जून से 5 जुलाई के बीच पंजाब में पहुंचता है पर मौसम विभाग द्वारा उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार पंजाब में मानसून जल्दी पहुंच जाएगा।  कहा जा रहा है कि इस बार मानसून 25 जून से पहले पंजाब आ सकता है।
 

Related Story

IPL
Gujarat Titans

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!