नाभा जेल ब्रेक कांड : Most wanted गैंगस्टर को विदेश से ला रही पंजाब पुलिस

Edited By Kamini,Updated: 22 Aug, 2024 02:52 PM

punjab police is bringing the most wanted gangster from abroad

: नाभा जेल ब्रेक कांड के मुख्य आरोपी रमनजीत सिंह उर्फ ​​रोमी को भारत लाया जा रहा है।

पटियाला : नाभा जेल ब्रेक कांड के मुख्य आरोपी रमनजीत सिंह उर्फ ​​रोमी को भारत लाया जा रहा है। हांगकांग से उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद पंजाब पुलिस की टीम उसे दिल्ली ला रही है। इसे पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है क्योंकि यह नाभा जेल से भागे गैंगस्टरों का सबसे बड़ा मददगार था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के एआईजी गुरमीत सिंह चौहान ने पुष्टि की है कि उसे भारत लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसपी, 2 डीएसपी समेत 6 सदस्यों की टीम उसे लेने गई है। पंजाब पुलिस उसे हांगकांग से ला रही है। उसके खिलाफ पंजाब में 3 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि यह पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता है।

PunjabKesari

नाभा जेल ब्रेक कांड के मुख्य आरोपी रमनजीत सिंह रोमी को 2016 में हांगकांग में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पंजाब ने इस मामले को केंद्र सरकार के सामने उठाया और उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की गई। रमनजीत रोमी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। पंजाब के विभिन्न जिलों में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। वह 2016 में नाभा जेल से भागे 6 लोगों में से एक था और मामले में मुख्य साजिशकर्ता था। वह आईएसआई और खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) के हरमिंदर सिंह मिंटू और कश्मीर सिंह गलवड्डी सहित अन्य फरार कैदियों के संपर्क में था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!