UP से ड्रग्स लाकर पंजाब में सप्लाई करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Edited By Kamini,Updated: 03 Aug, 2026 04:57 PM

drug suppliers arrested in punjab

आरोपी ये नशीली गोलियां उत्तर प्रदेश (UP) से सस्ते दामों पर लाकर पंजाब के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते थे।

फतेहगढ़ साहिब (बिपन): फतेहगढ़ साहिब जिला पुलिस की तरफ से ड्रग तस्करों के खिलाफ चलाए गए खास अभियान के तहत CIA स्टाफ सरहिंद टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक कार में सवार 2 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से करीब 14 हजार बैन नशीली गोलियां बरामद की हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए DSP राज कुमार ने बताया कि CIA स्टाफ सरहिंद टीम अनाज मंडी सरहिंद में संदिग्ध गाड़ियों की नाकाबंदी और चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया और जब उसकी तलाशी ली गई तो कार से करीब 14 हजार नशीली गोलियां बरामद हुईं। मौके पर ही पुलिस ने कार में सवार दोनों आरोपियों गुरविंदर सिंह (निवासी गांव रसूलपुरा) और अमनदीप सिंह (निवासी चक हीरा सिंह वाला, थाना संगरिया, जिला हनुमानगढ़, राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया। 

शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ये नशीली गोलियां उत्तर प्रदेश (UP) से सस्ते दामों पर लाकर पंजाब के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते थे। DSP राज कुमार ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है। रिमांड के दौरान पता लगाया जाएगा कि यह खेप किससे खरीदी गई थी और पंजाब में किसे बेची जानी थी, ताकि ड्रग तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ा जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!