पंजाब में पुलिस पर हमला: नशा तस्कर ने पुलिस गाड़ी तोड़ी, पगड़ी तक गिराई

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Nov, 2025 11:57 PM

punjab police attack drug smuggler vandalises police vehicle

पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के शेहना पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी (एसएचओ) गुरमंदर सिंह पर एक नशा तस्कर के पिता ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने बेटे को पुलिस हिरासत से...

बरनाला : पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के शेहना पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी (एसएचओ) गुरमंदर सिंह पर एक नशा तस्कर के पिता ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने बेटे को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश भी की। घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है, क्योंकि न केवल एक सरकारी अधिकारी पर हमला हुआ बल्कि सरकारी वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया।
 
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम फरार नशा तस्कर लखविंदर सिंह की तलाश में इलाके में छापेमारी कर रही थी। उसी दौरान पुलिस ने उसके साथी राजदीप सिंह को हिरासत में लिया था। तभी राजदीप के पिता महिंदरपाल सिंह ने अचानक गुस्से में थाना प्रभारी गुरमंदर सिंह पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिंदरपाल ने पहले SHO से धक्का-मुक्की की, फिर उनकी गर्दन पकड़ ली और पगड़ी उतार दी। इस दौरान आरोपी ने सरकारी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
 
पुलिस ने बताया कि लखविंदर सिंह और राजदीप सिंह के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत केस दर्ज है। दोनों पर नशा तस्करी और मादक पदार्थों की सप्लाई नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप हैं। लखविंदर अभी तक फरार है, जबकि राजदीप को पुलिस की हिरासत में रखा गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!