Punjab : बार्डर पर फिर से घुसपैठ, सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी ड्रोन किया जब्त

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Oct, 2024 08:39 PM

punjab infiltration again on the border

बार्डर पर ड्रोन के जरिए घुसपैठ लगातार जारी है।

अमृतसर  : बार्डर पर ड्रोन के जरिए घुसपैठ लगातार जारी है। आए दिन पाकिस्तान की तरफ से भेजे गए ड्रोन व उसमें भेजी गई कई तरह की नशीली चीजें व हथियार बरामद कर भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेरा है। वहीं आज बी.एस.एफ. अमृतसर सैक्टर की टीम ने बाप डल्ला राजपूतां के इलाके में मिनी पाकिस्तानी ड्रोन को जब्त किया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। बी.एस.एफ. के अधिकारियों ने बताया कि हालांकि इस ड्रोन के साथ हैरोइन या कोई अन्य सामान की रिकवरी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!